दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्वाचित चार महिला नेता में से एक हो सकती हैं अगली मुख्यमंत्री!

संवाददाता: रामगोपाल शर्मा
11-Feb-2025

विधानसभा चुनाव में भाजपा की चार महिला नेता भी निर्वाचित हुई हैं। इनमें ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, वजीरपुर से पूनम शर्मा और शालीमार बाग से रेखा गुप्ता शामिल हैं। पार्टी शीर्ष नेतृत्व इनके नामों पर भी तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रहा है। एक पक्ष आधी आबादी को एक संदेश देना चाहता है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी आप की दिग्गज नेता हैं। उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया जा सकता है। उन्हें शासन चलाने का अनुभव भी है। अच्छी वक्ता भी हैं। ऐसे में सदन के दौरान उन्हें चुनौती देने के लिए किसी महिला को ही मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बनाया जाए। पार्टी सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व इस पहलु पर भी ध्यान दे रहा है।

SHARE


Day Todays News

को नि:शुल्क सब्सक्राईब करें


आज का सवाल

क्या भारत और पाकिस्तान का सीजफायर जारी रहेगा?

image
Yes
No

हमारे बारे में
सम्पर्क करें
नियम एवं शर्तें
निजता

इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।