टाइगर श्रॉफ हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, सोनीपत से समीर गिरफ्तार; शूटरों और अनिल पंडित के बीच संपर्क कराने का आरोप

संवाददाता: संजय पाटील
20-Oct-2026

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए हमले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इसी कड़ी में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि इसी शख्स ने बिश्नोई गैंग के गुर्गे और हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के साथ शूटरों का संपर्क कराया था। शख्स की पहचान समीर के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि इसने ही शूटरों की बातचीत अनिल पंडित से कराई थी। बता दें कि इस मामले में गैंगस्टर अनिल पंडित मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है। उसने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया था। अब अनिल पंडित से जुड़े शख्स की गिरफ्तारी बेहद अहम मानी जा रही है।

अब तक 6 आरोपी गिरफ्त में

समीर से पहले इस हाई-प्रोफाइल केस में 5 और लोगों को पकड़ा गया है। बीते सोमवार को पुलिस ने मुंबई में घटना को अंजाम देने वाले तीनों मुख्य शूटरों फूल सिंह, रेहान और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था। तीनों को सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट तक चलाये गए अभियान के बाद एक ट्रेन से पकड़ लिया गया। माना जा रहा है कि तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

SHARE


Day Todays News

को नि:शुल्क सब्सक्राईब करें


आज का सवाल

क्या ज्ञानेश कुमार का होगा इस्तीफा ?

image
Yes
No

हमारे बारे में
सम्पर्क करें
नियम एवं शर्तें
निजता

इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।