छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मे हुआ बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर सस्पेंड

संवाददाता: संजय पाटील
18-Oct-2026

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है, जब आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है. जांच एजेंसियों ने पहली नजर में उन पर आरोप सही पाए हैं. इसके बाद सस्पेंड करने की कार्रवाई हुई है. उनका निलंबन 14 अक्टूबर से ही प्रभावी माना जाएगा.

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल रहे हैं. इसमें बिना हिसाब के अवैध शराब बेची गई और खूब धन उगाई की गई. इस अवैध के सिंडिकेट के संचालन में अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी पर आरोप लगे हैं. इस मामले ने उस समय की कांग्रेस पार्टी की जमकर फजीहत करवाई थी. यह मामला 2019 से 2023 के दौरान का है और इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भूपेश बघेल बैठे हुए थे. बताया जा रहा है कि शराब घोटाले से करीब 2000 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की गई थी.

 अदालत में चार्जशीट दाखिल होते ही एक्शन
पूरा मामला रायपुर की विशेष अदालत में पेश की गई पूरक चार्जशीट (Supplementary Charge Sheet) से जुड़ा है. ईओडब्ल्यू-एसीबी ने 14 अक्टूबर 2026 को अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था.

जांच एजेंसियों को अपनी जांच में आशीष श्रीवास्तव की भूमिका ‘प्रथम दृष्टया संदिग्ध’ मिली. जैसे ही जांच में उनकी संदिग्ध भूमिका उजागर हुई, आबकारी विभाग ने शनिवार को उनके निलंबन का औपचारिक आदेश जारी कर दिया. उनका निलंबन 14 अक्टूबर 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा.

क्या है इस कार्रवाई के मायने?
छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों रुपये के शराब घोटाले ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक अमले में भारी हलचल मचा रखी है. बड़े-बड़े अधिकारियों पर हो रही यह सख्त कार्रवाई यह साफ संदेश देती है कि जांच एजेंसियां अब इस घोटाले के हर छोटे-बड़े किरदार तक पहुंच रही हैं और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े चेहरों पर भी शिकंजा कस सकता है.

SHARE


Day Todays News

को नि:शुल्क सब्सक्राईब करें


आज का सवाल

क्या ज्ञानेश कुमार का होगा इस्तीफा ?

image
Yes
No

हमारे बारे में
सम्पर्क करें
नियम एवं शर्तें
निजता

इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।