नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने संगठन स्तर पर गतिविधियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश कार्यालय में जिला प्रभारियों और पदाधिकारियों की बैठक हुई।
वहीं, प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी। इस दौरान वे सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगी और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी।
निकाय चुनाव से पहले बीजेपी का फोकस जिला स्तर पर संगठन की स्थिति मजबूत करने और नेताओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर है।
इसी को लेकर शुक्रवार को रायपुर के बोरियाकला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला प्रभारियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही और क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन की पकड़ मजबूत करने और आने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
नगरीय निकाय चुनावों से पहले पार्टी के लिए जिला स्तर पर सक्रियता बढ़ाना अहम माना जा रहा है। ऐसे में संगठन के पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों के साथ हुई यह बैठक आगामी रणनीति तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
क्या ज्ञानेश कुमार का होगा इस्तीफा ?
इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।