दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट जारी कर दिया है रैली आयोजित करने के लिए. रामलीला मैदान में रैली के लिए मैदान की बुकिंग 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक की जाएगी.

संवाददाता: संजय पाटील
17-Oct-2026

दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के तौर पर निर्धारित किया गया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मैदान की उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से संपर्क किया था. एमसीडी ने बताया कि यह मैदान 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा.

डीसीपी के मुताबिक, "मैदान की उपलब्धता का प्रमाण पत्र मिलने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया. पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी ज़रूरतों को समझने के बाद पुलिस ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट जारी करने का फैसला किया."

अब कांग्रेस इस प्रमाण पत्र को एमसीडी के पास जमा करेगी.

एमसीडी इस ज़मीन की मालिकाना एजेंसी है. इसके बाद पार्टी रैली की तैयारियां शुरू कर सकेगी.

डीसीपी ने यह भी कहा कि मैदान की बुकिंग के लिए कोई अन्य आयोजक या पक्ष भी इसी प्रक्रिया का पालन कर सकता है.

SHARE


Day Todays News

को नि:शुल्क सब्सक्राईब करें


आज का सवाल

क्या ज्ञानेश कुमार का होगा इस्तीफा ?

image
Yes
No

हमारे बारे में
सम्पर्क करें
नियम एवं शर्तें
निजता

इस साईट पर प्रकाशित सभी सामग्री का सर्वाधिकार © daytodaysnews.com के पास सुरक्षित है।